Gold Selling Tips: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच कई लोग अपनी पुरानी ज्वेलरी बेचने का मन बना रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार में सोने का जो भाव चल रहा है, जरूरी नहीं कि पुराना सोना बेचने पर आपको उतनी ही रकम मिले।
दरअसल, पुरानी ज्वेलरी की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है। इसमें सोने की शुद्धता, वास्तविक वजन और सुनार की ओर से की जाने वाली कटौती शामिल है। ऐसे में अगर आप भी अपने गहने बेचने जा रहे हैं, तो कुछ गलतियों से बचना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं सोना बेचते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...