फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIGIPIN: 6 अंकों वाले पुराने पिन कोड को कहें गुड बाय, भारत में लॉन्च हो रहा नया डिजिटल एड्रेस सिस्टम DIGIPIN

Fri, 10 Oct 2025 05:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What Is Digipin: डाक विभाग के उप महानिदेशक ने नई एड्रेसिंग प्रणाली-डिजिपिन को पेश करते हुए इस बारे में बताया कि साल 1972 में पार्सल की छंटाई और वितरण के लिए पुरानी पिन कोड प्रणाली को शुरू किया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
डिजिपिन - फोटो : अमर उजाला
What Is Digipin: पिन कोड में 6 अंकों की संख्या होती है। यह कोड आप किस जगह पर रहते हैं इसे बताने के लिए उपयोग किया जाता है। इससे आपकी लोकेशन के बारे में पता चलता है। इसी वजह से पिन कोड की मदद से डाक या पार्सल को सही जगह पर पहुंचाने में आसानी होती है। हालांकि, अब पिन कोड की व्यवस्था बदलने वाली है। भारत में अब एक खास तरह की नई एड्रेसिंग प्रणाली Digipin लॉन्च हो रही है।

डिजिपिन बदलते समय की मांग है। इसकी मदद से किसी भी लोकेशन तक पार्सल को सटीकता से पहुंचाया जा सकता है। हाल ही में डाक विभाग के उप महानिदेशक ने नई एड्रेसिंग प्रणाली-डिजिपिन को पेश करते हुए इस बारे में बताया कि साल 1972 में पार्सल की छंटाई और वितरण के लिए पुरानी पिन कोड प्रणाली को शुरू किया गया था। वहीं अब इसमें और सटीकता की जरूरत है। इस कारण हमें एक मानकीकृत एड्रेसिंग प्रणाली की जरूरत है। 

Gold Price Increasing: सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर, जानिए क्यों हो रही इसमें लगातार वृद्धि?
विज्ञापन

2 of 5
डिजिपिन - फोटो : FREEPIK
इस दौरान उन्होंने इस बारे में बताया कि हमने हर स्थान को 10 अंकों के अल्फान्यूमेरिक नंबर में बदल दिया है। इसे ही डिजिपिन कहा जाता है। डिजिपिन का उपयोग किए जाने से एड्रेस की सटीकता और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। 

Flight Prices Increase: दिवाली से पहले आसमान छूने लगे फ्लाइट टिकट के दाम, यात्रियों की बढ़ी टेंशन
विज्ञापन

3 of 5
डिजिपिन - फोटो : अमर उजाला

क्या है डिजिपिन

डिजिपिन 10 अंकों का एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो कि आपकी लोकेशन के सटीक कोऑर्डिनेट्स के आधार पर जनरेट होता है। यह कोड 4 मीटर * 4 मीटर ग्रिड में किसी स्थान को दर्शाने का काम करता है।

Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को होगा फायदा

4 of 5
डिजिपिन - फोटो : AdobeStock
डिजिपिन के उपयोग से केवल कूरियर या लॉजिस्टिक्स के लिए ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल इमरजेंसी सेवाओं को बुलाने में भी किया जा सकता है। इसको साझा करने के बाद सेवाएं सीधे आपके लोकेशन तक पहुंचेंगी। 

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर पत्नी के नाम इन स्कीम्स में करें निवेश, कुछ वर्षो में जुटा सकती हैं लाखों रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिजिपिन - फोटो : एक्स/इसरो
डिजिपिन सिस्टम को IIT हैदराबाद, NRSC और ISRO ने मिलकर बनाया है। इसका उद्देश्य देश के हर एक लोकेशन को डिजिटल पहचान देना है। अब आपको किसी को कूरियर या पार्सल भेजने के लिए पुराने पिन कोड की जरूरत नहीं होगी। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन का कर रहे हैं इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें