डिजिटल युग देश में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है। आज के समय टैक्स से जुड़ी कई प्रक्रियाएं भी डिजिटल हो चुकी हैं। हालांकि, टैक्स से संबंधित कई तरह की टर्मिनोलॉजी को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। आपने PAN, TAN और TIN इन तीन शब्दों के बारे में कई बार सुना होगा। हालांकि, अक्सर लोग इन तीनों को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं उन्हें इन तीनों के बीच का अंतर पता नहीं होता है। आपको बता दें कि PAN, TAN और TIN कार्ड का उपयोग अलग अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है। हालांकि, पैन कार्ड के बारे में तो बहुत लोगों को पता है वहीं TAN और TIN क्या होता है उस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको PAN, TAN और TIN कार्ड के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।