Bihar Election 2025 Voter List: जब भी जिस राज्य में चुनवा का माहौल होता है तो उस प्रदेश का माहौल कुछ अलग ही होता है। जैसे, इन दिनों बिहार का ले लाजिए। दरअसल, बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर हर एक राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगा है। ठीक ऐसे ही तैयारियां चुनाव आयोग भी करता है ताकि, बिना किसी दिक्कत के ठीक ढंग से चुनाव हो जाए।
वहीं, प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू करवाया गया है, जिसका विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से वर्ष 2003 की एक वोटर लिस्ट अपलोड की गई है। ऐसे में जिन लोगों का नाम इस सूची में है उन्हें कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाना होगा। ऐसे में आप भी अपना नाम इस मतदाता सूची में चेक कर सकते हैं कि आपका नाम इस सूची में है या कहीं कट तो नहीं गया है। इसका तरीका आप आगे जान सकते हैं...