देश की अधिकांश आबादी अपना आधार कार्ड बनवा चुकी है। आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न कामकाजों में पारदर्शिता आई है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत होती है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के अलावा बैंक खाता खुलवाने, सिम कार्ड लेने, नौकरी में प्रवेश करने आदि कई जगहों पर आधार कार्ड को एक दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है। आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है, जो हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इस कार्ड के आने के बाद फर्जी पहचान के मामलों को रोकने में काफी मदद मिली है। वहीं क्या आपको पता है सामान्य आधार के अलावा एक खास तरह का ब्लू आधार कार्ड भी होता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।