फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली में घर जाने वालों के लिए रेलवे चला रहा इतनी स्पेशल ट्रेनें, यहां जानें रूट की पूरी जानकारी

Tue, 04 Mar 2025 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Special Train 2025: जो लोग अपने घरों से बाहर रहते हैं और होली का पर्व मनाने अपने घर ट्रेन से जाना चाहते हैं, उनके लिए भारतीय रेलवे कई स्पेशन ट्रेन चला रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
होली 2025: होली के लिए भारतीय रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : Amar Ujala
Special Trains For Holi 2025: जब भी कोई त्योहार आता है जैसे, दिवाली या छठ आदि। ऐसे में अपने-अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या ही इतनी हो जाती है कि ट्रेनों में जगह ही नहीं होती और लोगों को कंफर्म ट्रेन टिकट मिल ही नहीं पाता है। तत्काल ट्रेन टिकट भी एकदम से खत्म हो जाते हैं जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसी क्रम में इस बार होली है और होली पर घर जाने के लिए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है ताकि, लोगों को त्योहार पर अपने घर जाने में कोई दिक्कत न हो। तो चलिए जानते हैं होली के मौके पर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कौन-कौन से रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में स्पेशल ट्रेनों के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
होली 2025: होली के लिए भारतीय रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : AdobeStock
इन स्टेशनों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:-
  • राजेंद्र नगर, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर और सहरसा से नई दिल्ली और आनंद विहार के लिए
  • पुणे, मुंबई, जबलपुर, कोटा, आनंद विहार, भोपाल आरा जंक्शन से होते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी

ट्रेन नंबर 01661-01662
  • रानी कमलापति दानापुर होली स्पेशल - 12 व 15 मार्च को रानी कमलापति से - 14:25 बजे खुलेगी
  • साथ ही ये गाड़ी 13 और 16 मार्च को दानापुर से 11:45 बजे चलेगी
विज्ञापन

3 of 7
होली 2025: होली के लिए भारतीय रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : AdobeStock
ट्रेन नंबर 01481-01482
  • पुणे दानापुर होली स्पेशल - पुणे से चलेगी - 10,14,और 17 मार्च को - 19:55 बजे
  • यही ट्रेन दानापुर से सुबह 6:45 बजे 12,16 और 19 मार्च को  रवाना होगी

ट्रेन नंबर 01009- 01010
  • लोकमान्य तिलक दानापुर स्पेशल - लोकमान्य तिलक से चलेगी - 10,15 और 17 मार्च को - समय 12:15 बजे रहेगा
  • यही ट्रेन दानापुर से 11,16 और 18 मार्च को 18:15 बजे चलेगी

4 of 7
होली 2025: होली के लिए भारतीय रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : AdobeStock
ट्रेन नंबर 09817-09818
  • कोटा दानापुर होली स्पेशल - कोटा से आठ व 15 मार्च को - 21:25 बजे चलेगी
  • यही ट्रेन दानापुर से 9 व 16 मार्च को 21:15 बजे गंतव्य के लिए चलेगी

ट्रेन नंबर 09025-09026
  • वलसाड दानापुर स्पेशल - वलसाड से 3 मार्च से 30 जून तक हर सोमवार को चलेगी - इस ट्रेन के चलने समय 08:40 बजे रहेगा
  • यही ट्रेन दानापुर से 4 मार्च से 1 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 14:30 बजे रवाना होगी
विज्ञापन

5 of 7
होली 2025: होली के लिए भारतीय रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : AdobeStock
ट्रेन नंबर 02393-02394
  • राजेंद्र नगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल - 01 मार्च से 31 मार्च तक गुरूवार को छोड़कर सप्ताह के शेष 6 दिन राजेंद्र नगर से चलेगी
  • वापसी में ये ट्रेन 02 मार्च से 01 अप्रैल तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के शेष 6 दिन नई दिल्ली से रवाना होगी
विज्ञापन

6 of 7
होली 2025: होली के लिए भारतीय रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : AdobeStock
और भी हैं कुछ ट्रेनें:-
  • गाड़ी संख्या-03257 दानापुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन
  • वापसी में गाड़ी संख्या-03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल
 
  • गाड़ी संख्या-02397 गया से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी
  • वापसी में गाड़ी संख्या-02398 आनंद विहार-गया स्पेशल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
होली 2025: होली के लिए भारतीय रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : AdobeStock
  • गाड़ी संख्या-05283 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी
  • वापसी में गाड़ी संख्सा-05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल
 
  • गाड़ी संख्या-05219 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी
  • वापसी में गाड़ी संख्या-05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल
 
  • गाड़ी संख्या-05577 सहरसा से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी
  • वापसी में गाड़ी संख्या-05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल
...................................................................................................................
नोट: यहां सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। ट्रेनों की समय सारणी के लिए आप भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search या आधिकारिक एप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें