फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bima Sakhi Yojana: यहां जानें क्या है बीमा सखी योजना और किन महिलाओं को मिलेगा लाभ, आवेदन का तरीका भी जानें

Mon, 09 Dec 2024 05:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bima Sakhi Yojana Details in Hindi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत के सेक्टर 13-17 मैदान से बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया। आप इस योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन के तरीके के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बीमा सखी योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
Bima Sakhi Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। साथ ही समय-समय पर राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की नई योजनाएं शुरू भी करती हैं। आज ही इसी क्रम में एक योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई। इस योजना का नाम बीमा सखी योजना है। पीएम मोदी ने पानीपत से इस योजना का शुभारंभ किया। ऐसे में जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं वे आवेदन करके इस योजना का लाभ ले पाएंगे। अगर आप भी इस बीमा सखी योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो पहले पात्रता से लेकर आवेदन के तरीके के बारे में यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बीमा सखी योजना क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
बीमा सखी योजना के फायदे। - फोटो : X/@BJP4India
पहले जानें क्या है बीमा सखी योजना
  • बीमा सखी योजना को पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है। इस योजना को शुरू करने का मकसद महिलाओं को सशक्त करना है। खासतौर पर उन महिलाओं को जिनकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है। इस योजना में महिलाओं को प्रशिक्षण और आर्थिक मदद देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

3 of 7
बीमा सखी योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
क्या है पात्रता?
  • अगर आप भी इस बीमा सखी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो जान लें इस योजना का लाभ सिर्फ महिलाओं को मिलेगा
  • आवेदनकर्ता के पास मैट्रिक, हाईस्कूल, 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है
  • जिन महिलाओं की उम्र 18 से 70 साल के बीच है वे आवेदन कर पाएंगी।

4 of 7
बीमा सखी योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलेंगे?
  • अगर आप भी इस बीमा सखी योजना से जुड़ती हैं तो आपको पहले 3 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। जहां पर आपकी वित्तीय समझ बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कुछ निश्चित रकम (लगभग 2 लाख रुपये से अधिक) भी दी जाएगी। वहीं, जब ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी तो फिर ये महिलाएं एलआईसी बीमा एंजेंट के तौर पर काम कर पाएंगी। दूसरी तरफ जो सखी बैचलर पास होंगी उनके पास डिवेलपमेंट अधिकारी बनने का मौका भी होगा।
विज्ञापन

5 of 7
बीमा सखी योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
  • 10वीं पास महिला को पहले साल हर महीने दो यानी सालाना 24 पॉलिसी बेचने का टारगेट दिया जाएगा। यहां पर बोनस के अलावा कमीशन के तौर पर 48 हजार रुपये मिलेंगे यानी एक पॉलिसी के लिए 4 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
बीमा सखी योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
आवेदन का तरीका ये है:-
  • आपको सबसे पहले एलआईसी के इस आधिकारिक लिंक पर जाना है https://licindia.in/test2
  • फिर यहां पर 'Click Here For Bima Sakhi' क्लिक करना है
  • इसके बाद यहां पर आवेदनकर्ता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता आदि भरें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीमा सखी योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपको यहां पर अन्य जानकारी देनी है, जैसे अगर आप किसी एलआईसी एजेंट को जानते हैं तो उसकी जानकारी दें
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • आखिर में आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें