फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभद्रा योजना: किन महिलाओं को मिलते हैं सालाना 10 हजार रुपये, ऐसे करें चेक

Mon, 09 Dec 2024 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकरी योजनाएं चलाती है। इसी क्रम में एक योजना है सुभद्रा योजना जिसके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सुभद्रा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Amar Ujala
Subhadra Yojana Eligibility: सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ मिलता है। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आवेदन कर सकते हैं। हर एक योजना में अलग-अलग वर्गों या अलग-अलग उम्र के लोगों को लाभ देने का प्रावधान है। जैसे, किसी योजना में असंगठित श्रेत्र में काम करने वाले कामगारों को लाभ दिए जाते हैं, तो किसी योजना में किसानों को लाभ देने का प्रावधान है। वहीं, कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनके जरिए महिलाओं को लाभ दिया जाता है।

इसी क्रम में एक योजना है सुभद्रा योजना जिसको इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन यानी 17 सितंबर 2024 को शुरू किया गया। इस योजना का लाभ सिर्फ महिलाओं को देने का प्रावधान है, लेकिन अगर आप भी आवेदन करना चाहती हैं तो आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सुभद्रा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, सुभद्रा योजना को इसलिए चलाया गया ताकि महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया जा सके और उनकी आर्थिक मदद की जा सके। इस योजना का उद्धेश्य लगभग एक करोड़ महिलाओं को लाभ देने का है। साथ ही इस योजना को अगले 5 साल यानी वर्ष 2024-25 से लेकर 2028-29 तक चलाया जाएगा। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं और लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुभद्रा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
किन महिलाओं को मिलता है लाभ?
  • अगर आप भी एक महिला हैं और इस सुभद्रा योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहती हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस योजना की कुछ पात्रता एवं शर्ते हैं। जो महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होती हैं सिर्फ उन्हें ही इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक मदद दी जाती है।

4 of 5
सुभद्रा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है तो आप आवेदन कर सकती हैं
  • जो महिलाएं उड़ीसा की मूल निवासी हैं सिर्फ उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलता है और ये इसकी सबसे जरूरी शर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुभद्रा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलता है?
  • सुभद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस पैसे को महिलाओं को 5-5 हजार रुपये की दो किस्तों में दिया जाता है। लाभार्थियों को पहली किस्त 17 सितंबर 2024 में दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें