फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Water Connection Yojana: आपको भी मिल सकता है एक रुपये में पानी का कनेक्शन, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

Sat, 12 Feb 2022 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है 1 रुपये में पानी कनेक्शन योजना - फोटो : istock
व्यक्ति को जीवन जीने के लिए कई तरह के संसाधनों की जरूरत होती है। खाने के लिए अनाज, रहने के लिए घर, पीने के लिए पानी और इन सब जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास धन होना चाहिए। ऐसे में व्यक्ति अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए काम धंधा करता है, और अपना घर चलाता है। वहीं, हमारे देश में अब भी कई ऐसे लोग हैं, जो या तो गरीब तबके के हैं या फिर वो जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, ताकि इन लोगों की मदद हो जाए। ऐसी ही एक योजना है एक रूपये में पानी कनेक्शन योजना, जिसे उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के जरूरतमंद नागरिकों के लिए चलाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो कैसे लेंगे? इसलिए इस योजना के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए हम आपको एक रूपये में पानी कनेक्शन योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
क्या है 1 रुपये में पानी कनेक्शन योजना - फोटो : istock
पहले लगते थे इतने पैसे
  • दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने इस योजना को प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू किया। मौजूदा समय में इस योजना का काफी लोग लाभ ले रहे हैं। जहां पहले पानी के कनेक्शन के लिए लोगों को लगभग 2350 रुपये खर्च करने पड़ते थे, तो वहीं इस योजना के अंतर्गत एक रूपये में पानी का कनेक्शन मिल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है 1 रुपये में पानी कनेक्शन योजना - फोटो : i stock
इन दस्तावेजों की होती है जरूरत:-
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ
  • घर का नक्शा या जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

4 of 5
क्या है 1 रुपये में पानी कनेक्शन योजना - फोटो : istock
इन लोगों को मिल सकता है योजना का लाभ:-
  • जिसे एक रूपये में पानी का कनेक्शन चाहिए, वो आवेदनकर्ता उत्तराखंड राज्य का ही निवासी होना चाहिए
  • आवेदक के पास उत्तराखंड राज्य का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • आर्थिक रूप से कमजोर हो
  • गरीब तबके हो और जरूरतमंद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
water connection new - फोटो : istock
इसलिए शुरू किया गया था इस योजना को:-
  • गांवों में लोगों को दूर-दराज पानी के लिए न जाना पड़े
  • ग्रामीणों क्षेत्रों में पानी को घर-घर तक पहुंचाया जा सके
  • लोगों को साफ पेय जल की सुविधा उनके घर पर ही दी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें