फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत योजना? जानें आवेदन से लेकर पात्रता से जुड़ी सभी जानकारी

Mon, 01 Aug 2022 05:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 2018 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब और समाज के निचले तबके तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। 
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 2018 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब और समाज के निचले तबके तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी का गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की मदद से वह केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित किए गए अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार देश में 10 करोड़ लोगों को इस बीमा कवर के अंतर्गत लाना चाहती है। आयुष्मान भारत योजना के आरंभ होने के बाद देश में बड़े पैमाने पर लोग इसमें आवेदन कर रहे हैं। अगर आप भी भारत सरकार की इस स्वास्थ्य बीमा कवर योजना में आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको पात्रता और आवेदन से जुड़ी जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने की पात्रता

  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • भूमिहीन व्यक्ति
  • आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
  • दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
  • निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। इसके अलावा आप नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाकर भी अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : i stock

आयुष्मान भारत योजना में ऐसे करें आवेदन

भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाना होगा। इसके बाद एजेंट आपके दस्तावेजों का सत्यापन करके योजना में आपका आवेदन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Pixabay
आवेदन करने के बाद वह आपको एक पंजीकरण संख्या देगा। आपको इस नंबर को संभाल कर रखना होगा। आवेदन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आपको जनसेवा केंद्र से आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की मदद से आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें