फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या पीवीसी कार्ड बनवाने के बाद अमान्य हो जाता है नॉर्मल आधार कार्ड? यहां जानें नियम

Thu, 20 Feb 2025 08:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय का सबसे जरूरी दस्तावेज जो नजर आता है वो है आधार कार्ड। अगर आप भी पीवीसी कार्ड बनवा चुके हैं तो आप यहां इस बारे में कुछ जरूरी बात जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड और पीवीसी आधार कार्ड में अंतर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
Aadhaar Card PVC: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत सरकार की एक इकाई है। इसके द्वारा भारत के नागरिकों के आधार कार्ड बनाए जाते हैं। 28 जनवरी 2009 को पहला आधार कार्ड यूआईडीएआई द्वारा बनाया गया था जिसके बाद ये सिलिसिला लगातार आगे बढ़ता गया और आज के समय में लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड है।

सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए ये सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले दस्तावेजों की सूची में काफी ऊपर है। वहीं, नॉर्मल आधार कार्ड बनने के बाद अब लोग पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा लेते हैं, तो ऐसे में पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के बाद नॉर्मल आधार कार्ड का क्या होता है? क्या ये अमान्य या बेकार हो जाता है? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड और पीवीसी आधार कार्ड में अंतर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है पीवीसी आधार कार्ड?
  • दरअसल, पीवीसी आधार कार्ड यूआईडीएआई द्वारा ही उन लोगों को जारी किया जाता है जिनका पहले से नॉर्मल आधार कार्ड बना होता है। इस कार्ड को आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से सिर्फ 50 रुपये में ऑर्डर करके अपने घर पर मंगवा सकते हैं। ये पीवीसी आधार कार्ड भी नॉर्मल आधार कार्ड जैसे ही पूरी तरह मान्य है।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड और पीवीसी आधार कार्ड में अंतर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड
  • पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं और यहां पर लॉगिन करें और अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर दें
  • फिर ओटीपी के जरिए लॉगिन कर लें और 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करें
  • आखिर में आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है और फिर आपके घर डाक द्वारा ये पीवीसी आधार कार्ड पहुंच जाता है।

4 of 5
आधार कार्ड और पीवीसी आधार कार्ड में अंतर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
नॉर्मल आधार कार्ड के बारे में जानें
  • दरअसल, ये वो आधार कार्ड होता है जिसे आप सबसे पहले बनवाते हैं। फिर इस कार्ड को यूआईडीएआई भारतीय डाक द्वारा आपके पत्ते पर भिजवाता है। आप इस कार्ड से सरकारी और गैर-सरकारी जैसे दोनों ही काम कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी पहचान भी इस आधार कार्ड के जरिए बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड और पीवीसी आधार कार्ड में अंतर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या होता है पीवीसी बनवाने के बाद नॉर्मल आधार कार्ड का?
  • अगर आप पीवीसी आधार कार्ड बनवा चुके हैं तो जान लें कि आपके नॉर्मल आधार कार्ड पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। आप जब चाहें पीवीसी आधार कार्ड का या अपने नॉर्मल आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही ये भी जान लें कि पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के बाद यूआईडीएआई द्वारा आपके नॉर्मल आधार कार्ड को रद्द नहीं किया जाता है, क्योंकि पीवीसी आधार कार्ड सिर्फ वैकल्पिक सुविधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें