फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: रोजाना 500 रुपये और अतिरिक्त 15 हजार रुपये का लाभ, जानें पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में

Wed, 19 Feb 2025 05:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप यहां पात्रता से लेकर लाभ तक के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिनका लाभ किसान, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, कामगार, कारीगर आदि प्राप्त करते हैं। जहां किसी योजना में कोई सब्सिडी या कोई सामान दिया जाता है तो वहीं कई अन्य योजनाओं में आर्थिक मदद देने का भी प्रावधान है। इसी क्रम में देश के शिल्पकारों और कारीगरों के लिए केंद्र सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है।

अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना में आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ने के बाद आपको कई तरह के आर्थिक लाभ भी देने का प्रावधान है और आप इनके बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं कौन जुड़ सकता है योजना से:-

इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं वो आप नीचे देख सकते हैं...
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो मालाकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
अब जानते हैं लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
  • आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए जब तक ट्रेनिंग चलती है तब तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • आप टूलकिट खरीद सके इसके लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन देने का भी प्रावधान इस योजना के अंतर्गत है
  • पहले आपको एक लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है और फिर इस लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें