Aadhaar Card PVC: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत सरकार की एक इकाई है। इसके द्वारा भारत के नागरिकों के आधार कार्ड बनाए जाते हैं। 28 जनवरी 2009 को पहला आधार कार्ड यूआईडीएआई द्वारा बनाया गया था जिसके बाद ये सिलिसिला लगातार आगे बढ़ता गया और आज के समय में लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड है।
सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए ये सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले दस्तावेजों की सूची में काफी ऊपर है। वहीं, नॉर्मल आधार कार्ड बनने के बाद अब लोग पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा लेते हैं, तो ऐसे में पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के बाद नॉर्मल आधार कार्ड का क्या होता है? क्या ये अमान्य या बेकार हो जाता है? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...