फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे आधार एप से खुद क्या-क्या संशोधन कर सकते हैं? जानें पूरी जानकारी

Fri, 30 Oct 2026 07:01 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Home Aadhaar Card Correction Guide:  आधार एप की मदद से घर बैठे मोबाइल नंबर, पता और ईमेल आईडी में आसानी से संशोधन किया जा सकता है।
  • मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने के लिए 75 रुपये का शुल्क देना होता है, जिसमें फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
आधार एप से सुधार कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala
How To Update Aadhaar Using App: आज के डिजिटल समय में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने देश के आम नागरिकों के लिए आधार कार्ड से जुड़े कामों को बेहद आसान बना दिया है। अब लोगों को छोटे-छोटे बदलाव करवाने के लिए आधार सेवा केंद्र या लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती है।

आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद आधार एप की मदद से घर बैठे ही कई जरूरी जानकारियां आसानी से अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ तय नियमों, जरूरी दस्तावेजों और मामूली शुल्क की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। बता दें कि इस एप के माध्यम से आप सिर्फ तीन चीजें बदल सकते हैं, पहला मोबाइल नंबर, दूसरा अपना पता और तीसरा अपना इमेल आईडी। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप घर बैठे आधार एप के जरिए किस प्रक्रिया से संशोधन कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या मोबाइल नंबर बदल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या मोबाइल नंबर बदल सकते हैं?
  • जी हां, आप आधार एप की मदद से अपना मोबाइल नंबर आसानी से बदल सकते हैं।
  • इसके लिए पुराने मोबाइल नंबर पर ओटीपी की जरूरत होगी और फेस ऑथेंटिकेशन भी किया जाएगा, साथ ही इसके लिए 75 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
क्या घर का पता बदलें? - फोटो : UIDAI
क्या घर का पता बदलें?
  • आप घर बैठे अपना पता भी बदल सकते हैं।
  • इसे बदलने के लिए आपके पास नए पते का ठोस और वैध कागजात होना जरूरी है, और इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भी 75 रुपये की फीस लगती है।

4 of 5
ईमेल आईडी कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock
ईमेल आईडी कैसे जोड़ें?
  • आधार कार्ड में अपनी ईमेल आईडी बदलना या नई ईमेल आईडी जोड़ना बहुत आसान है।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार यह विशेष सुविधा फिलहाल 31 दिसंबर तक पूरी तरह मुफ्त दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुधार करते समय क्या रखें ध्यान? - फोटो : Amar Ujala
सुधार करते समय क्या रखें ध्यान?
  • आधार एप से किसी भी प्रकार का संशोधन करते समय अपनी सभी जानकारियां बिल्कुल सही भरें।
  • किसी भी तकनीकी परेशानी से बचने के लिए हमेशा पुख्ता दस्तावेजों और फेस ऑथेंटिकेशन के नियमों का सही से पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें