फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips And Tricks: बाइक की कराने जा रहे हैं सर्विस, तो भूलकर भी न फसें इन स्कैम्स में, वरना लग सकता है चूना

Tue, 17 Oct 2023 02:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bike Service Centre Scams - फोटो : Istock
हम में से अधिकतर लोग रोजाना आवाजाही के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। सफर करने के लिए बाइक काफी सुविधाजनक साधन है। इसके माध्यम से आप आसानी से भीड़भाड़ वाले इलाके और लंबे ट्रैफिक जाम में आगे निकल जाते हैं। बाइक को चलाने के साथ-साथ उसको मेंटेन रखना भी काफी जरूरी है। ऐसे में हम समय-समय पर अपनी बाइक की सर्विसिंग कराते हैं। सर्विसिंग के दौरान बाइक में इंजन ऑयल को बदला जाता है। इस दौरान बाइक के सभी पार्ट्स को चेक किया जाता है। अगर कोई पार्ट खराब होता है, तो उसको बदल दिया जाता है। हालांकि, इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपके साथ एक बड़ा धोखा हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सर्विस सेंटर पर होने वाले कुछ ऐसे स्कैम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Bike Service Centre Scams - फोटो : Istock
कई सर्विस सेंटर ऐसे होते हैं, जहां बाइक में नए पार्ट्स को लगाने के लिए सामान्य से ज्यादा कीमत वसूली जाती है। यही नहीं कई बार तो सर्विस सेंटर में गाड़ी के ऐसे पार्ट्स को भी ठीक करने के लिए बोला जाता है, जो कि खराब नहीं होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Bike Service Centre Scams - फोटो : Istock
ग्राहकों को अपनी गाड़ी के इन पार्ट्स के बारे में जानकारी नहीं होती है। इस कारण वह सर्विस सेंटर के इस स्कैम में आसानी से फंस जाते हैं। इसके अलावा कई बार बाइकों में असली के नाम पर नकली पार्ट्स को भी लगा दिया जाता है। 

Govt Scheme: घर में है बिटिया की शादी, तो सरकार दे रही 51 हजार रुपये, जानिए क्या है योजना

4 of 5
Bike Service Centre Scams - फोटो : Istock
वहीं कीमत असली पार्ट्स की ली जाती है। ऐसे में बाइक की परफॉर्मेंस खराब हो जाती है। यही नहीं इससे आपके बाइक को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में बाइक को सर्विस सेंटर में देने से पहले एक बार सुनिश्चित कर लें कि उसमें कौन से पार्ट्स खराब हैं और कौन से नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Service Centre Scams - फोटो : Istock
अक्सर जब आप अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने जाते हैं। उस दौरान अतिरिक्त पैसे वसूलने के लिए ऐसे सर्विस या प्रोडक्ट को बेचने की कोशिश की जाती है, जिसकी आपको कोई जरूरत नहीं होती है। आपको ऐसी स्थिति में अपने विवेक की मदद लेनी चाहिए। किसी भी सर्विस सेंटर में विजिट करने से पहले उसकी रेटिंग और रिव्यू को जरूर चेक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें