फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: अगर आपका भी है ई-श्रम कार्ड, तो जानें किस्त के अलावा किन चीजों का ले सकते हैं लाभ

Thu, 24 Mar 2022 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
भारत देश आज काफी आगे बढ़ चुका है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आज भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा हैं, जो जरूरतमंद हैं। इन लोगों का जीवन गरीबी में गुजर रहा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए कई गैर-सरकारी संस्थाएं तो आगे आती ही हैं, लेकिन सरकार भी इन लोगों की मदद करती है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक, लोगों की मदद के लिए कई योजनाएं चलाती हैं। जहां एक तरफ कुछ योजनाओं में लोगों को रोजगार और बीमा कवर जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ योजनाओं में लोगों की आर्थिक मदद की जाती है। इसी कड़ी में एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसका लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पहुंचाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना के तहत आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
बीमा कवर 
  • अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है।
विज्ञापन

3 of 7
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
  • जबकि अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।

4 of 7
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
घर बनाने के लिए मदद
  • हर कोई चाहता है कि उसका भी खुद का अपना घर हो। अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ
  • वहीं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
अन्य लाभ
  • श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
  • दूसरी तरफ भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा। इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें