Mobile App Alert: आपको किसी से वॉयस या वीडियो कॉल पर बात करनी है, कोई गेम खेलना है, इंटरनेट पर कुछ सर्च करना है, सोशल मीडिया पर समय बिताना है, घर बैठे खरीदारी करनी है, किसी को ऑनलाइन पैसे भेजने हैं आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम आप सिर्फ अपने मोबाइल से कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट और वो संबंधित एप होना चाहिए जो आपको काम करना है। यहां ये भी देखने को मिलता है कि कई लोग बिना जांचे-परखे कई ऐसी एप को भी अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं जो असल में फ्रॉड होती हैं क्योंकि ये आपकी नाक के नीचे से आपके बैंक खाते को खाली कर सकती हैं। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन सी ये एप हैं, जिन्हें आपको अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने से बचना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...