फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीला-सूखा कचरा एक ही डिब्बे में डालना पड़ सकता है भारी, बदबू की वजह जान लें

Tue, 22 Sep 2026 04:23 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Wet and Dry Waste Together: घर के कूड़ेदान से बार-बार बदबू आती है तो इसकी एक वजह गीले और सूखे कचरे को एक साथ रखना भी हो सकती है। गीले कचरे में मौजूद नमी और खाने-पीने की बची चीजें जल्दी सड़ने लगती हैं, जिससे बदबू बढ़ सकती है। कचरा अलग-अलग रखने से इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
कूड़ेदान से आती है भयंकर बदबू? - फोटो : AI

घर में रोज कूड़ा निकलता है और उसे कूड़ेदान में डालना हमारी रोज की आदत है। लेकिन अगर कूड़ेदान खोलते ही तेज बदबू आने लगे तो हर बार इसकी वजह सिर्फ कूड़ेदान का गंदा होना नहीं होती। कई बार हम गीले और सूखे कचरे को एक ही जगह डाल देते हैं। यही आदत कूड़े को ज्यादा गंदा और बदबूदार बना सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Dustbin - फोटो : freepik

गीले कचरे में क्या आता है
रसोई से निकलने वाला बचा हुआ खाना, सब्जियों और फलों के छिलके, चायपत्ती और दूसरी गीली चीजें आमतौर पर गीले कचरे में आती हैं। इन चीजों में नमी ज्यादा होती है और इन्हें लंबे समय तक पड़े रहने पर सड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसी वजह से कूड़ेदान में बदबू जल्दी आने लगती है।

विज्ञापन

3 of 5
कूड़ेदान से आती है भयंकर बदबू? - फोटो : अमर उजाला

सूखे कचरे को भी अलग रखें
कागज, गत्ता, प्लास्टिक की पैकिंग, खाली डिब्बे और दूसरी सूखी चीजें सूखे कचरे में रखी जाती हैं। जब इन्हें गीले कचरे के साथ मिला दिया जाता है तो कागज और गत्ता भी गीला हो सकता है। इससे कचरे को संभालना और अलग करना मुश्किल हो जाता है। कुछ चीजें दोबारा इस्तेमाल या रिसाइकिल करने लायक भी नहीं रह जातीं।

4 of 5
कूड़ेदान से आती है भयंकर बदबू? - फोटो : freepik.com
कूड़ेदान में पानी न जमा होने दें
गीले कचरे की वजह से कूड़ेदान के नीचे पानी या दूसरी नमी जमा हो सकती है। अगर कचरा लंबे समय तक पड़ा रहे तो बदबू और बढ़ सकती है। इसलिए गीला कचरा ज्यादा देर तक घर के अंदर रखने के बजाय नियमित रूप से बाहर कर देना बेहतर है। कूड़ेदान खाली करने के बाद उसे धोकर अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है।

कूड़ा डालने का तरीका बदलें
घर में कम से कम गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डिब्बे रखना आसान तरीका है। गीले कचरे के डिब्बे को रोज खाली करने की आदत डालें, खासकर अगर उसमें बचा हुआ खाना या सब्जियों के छिलके ज्यादा हों। सूखे कचरे को भी गीले कचरे के साथ न मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कूड़ेदान से आती है भयंकर बदबू? - फोटो : freepik.com

सिर्फ खुशबू वाला स्प्रे करना समाधान नहीं
कूड़ेदान की बदबू को दबाने के लिए खुशबू वाला स्प्रे कर देना आसान लगता है, लेकिन इससे कचरे की असली समस्या खत्म नहीं होती। अगर गीला कचरा लंबे समय तक पड़ा है तो सबसे जरूरी काम उसे समय पर बाहर करना और डिब्बे को साफ रखना है। कचरा अलग रखने की छोटी सी आदत घर को साफ रखने के साथ बदबू की परेशानी भी कम कर सकती है।

सिंक के बिल्कुल पास रखा है टूथब्रश? सुबह-सुबह की ये आदत पड़ सकती है भारी

पति की कमाई और पैतृक संपत्ति में पत्नी के कानूनी अधिकार क्या हैं? जानिए इससे जुड़े सही नियम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें