फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: आधार कार्ड में घर बैठे अपडेट कर सकते हैं नाम, जन्मतिथि जैसी कई चीजें, यहां जानें तरीका

Tue, 13 Sep 2022 03:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और पता अपडेट करवाने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card: आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे, जो आपके लिए बेहद जरूरी होंगे क्योंकि इनके न होने पर आपके कई काम तक अटक सकते हैं। जैसे- आपका आधार कार्ड। दरअसल, ये आज के समय में बेहद जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट में शामिल है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा इसे भारत के नागरिकों को जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड में कार्डधारक का नाम, उम्र, पता समेत एक यूनिक आधार नंबर भी होता है। लेकिन कई बार ये देखने में आता है कि लोगों के आधार कार्ड में नाम, पते जैसी अन्य चीजों में गलतियां होती हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतों को सामना तक करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में भी ये चीजें गलत हैं, तो आप इन्हें घर बैठे ही ठीक करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और पता अपडेट करवाने का तरीका क्या है - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
  • यूआईडीएआई के मुताबिक, अब आप अपने आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, लिंग और पते को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं और एसएमएस में प्राप्त ओटीपी के द्वारा इसे प्रमाणित कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और पता अपडेट करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं
  • अगर आपके आधार कार्ड में कोई जनसांख्यिकी डिटेल (नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता) गलत है और आप इसे अपडेट करवाना चाहते हैं। तो आप ये ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं इसके लिए आप इसके आधिकारिक पोर्टल https://uidai.gov.in/ पर जा सकते हैं।

4 of 5
आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और पता अपडेट करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
बस इस बात का रखें ध्यान
  • अगर आप अपने आधार कार्ड नाम, पता, जन्मतिथि आदि गलतियों को ठीक करवा रहे हैं, तो इसके लिए आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा, जिससे ये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और पता अपडेट करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
चार्ज भी देना होगा
  • अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई चीज अपडेट करवा रहे हैं, तो इसके लिए आपको चार्ज भी देना होगा। यूआईडीएआई की तरफ से इसके लिए 50 रुपये चार्ज तय किया गया है। आप ऑनलाइन मोड से ही ये पेमेंट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें