घर में पानी की टंकी भरना रोजमर्रा के जरूरी कामों में शामिल है। कई घरों में मोटर चलाकर टंकी में पानी भरा जाता है। समस्या तब होती है, जब टंकी भरने के बाद मोटर बंद करना भूल जाते हैं। ऐसे में पानी टंकी से बाहर निकलकर छत पर फैलने लगता है। इससे पानी की बर्बादी तो होती ही है, साथ ही छत में सीलन और दीवारों में नमी की समस्या भी हो सकती है। अगर आपके घर में भी पानी की टंकी अक्सर ओवरफ्लो होती है तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इस परेशानी को कम किया जा सकता है।