फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नल से पानी धीरे आ रहा है? प्लंबर बुलाने से पहले ये 4 चीजें जरूर चेक करें

Fri, 11 Sep 2026 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर घर के नल से अचानक पानी की धार कमजोर हो गई है, तो हर बार प्लंबर बुलाने की जरूरत नहीं होती। कई बार आप कुछ चीजें खुद से भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नल से पानी कम आने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
घर में नल से पानी की धार धीमी होना काफी आम समस्या है। कई बार लोग इसे सीधे पानी की सप्लाई या पाइपलाइन की बड़ी खराबी समझ लेते हैं, लेकिन समस्या हमेशा इतनी बड़ी नहीं होती जितनी लोग सोचते हैं।

कुछ मामलों में नल या उसकी पाइपलाइन के छोटे हिस्से में गंदगी जमा होने से भी पानी का फ्लो कम हो सकता है। जबकि, कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं नल से पानी कम आने पर क्या कर कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
नल से पानी कम आने पर क्या करें? - फोटो : AI Generated
नल से पानी कम आने पर क्या करें?

नंबर 1
  • नल के मुंह पर लगा छोटा जालीदार हिस्सा एरेटर कहलाता है
  • इसमें पानी के साथ आई मिट्टी, जंग या दूसरी गंदगी जमा हो सकती है
  • समय के साथ जमा गंदगी पानी के रास्ते को लगभग बंद कर देती है
  • इसलिए एरेटर को सावधानी से खोलकर साफ पानी से धो लें और फिर दोबारा लगा दें
  • इससे सफाई के बाद पानी का फ्लो बेहतर हो सकता है
विज्ञापन

3 of 5
नल से पानी कम आने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • अगर केवल एक नल से पानी धीरे आ रहा है, तो समस्या स्थानीय हो सकती है। लेकिन अगर बाथरूम, किचन और दूसरे नलों में भी पानी कम आ रहा है, तो कारण अलग हो सकता है
  • ऐसी स्थिति में घर की मुख्य पानी की सप्लाई, टंकी या पाइपलाइन की तरफ ध्यान देना चाहिए
  • हो सकता है कि इनमें कोई दिक्कत हो

4 of 5
नल से पानी कम आने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • अगर घर में पानी टंकी से आता है, तो ये भी देखें कि टंकी में पर्याप्त पानी है या नहीं
  • कम पानी होने पर ऊंचाई के आधार पर कुछ नलों में पानी का दबाव कम महसूस हो सकता है
  • टंकी तक पानी पहुंचाने वाली सप्लाई में कोई रुकावट है या नहीं, ये चेक करना भी जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नल से पानी कम आने पर क्या करें? - फोटो : Adobe stock
नंबर 4
  • कई घरों में पानी की लाइन पर मुख्य वाल्व लगा होता है
  • कभी-कभी ये पूरी तरह खुला नहीं रहता
  • अगर हाल में पाइपलाइन का काम हुआ है, तो वाल्व जरूर चेक करें कि ये पूरी तरह खुला है या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें