फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Security Number Plate: क्या आपकी गाड़ी की भी हो गई है नंबर प्लेट खराब? तो ऐसे करें घर बैठे ऑर्डर

Wed, 28 Dec 2022 09:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें? - फोटो : istock
Online Order High Security Number Plate: आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय बचा ले और कम से कम समय में उसका काम खत्म हो जाए। बात जब समय बचाने की आती है, तो लोग सफर में अपना ज्यादा समय बिताने से बचते हुए नजर आते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग अपने वाहन से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। फिर चाहे सफर छोटा हो या बड़ा, जैसे- स्कूल-कॉलेज जाना हो, दफ्तर जाना हो या कहीं और आदि। पर अगर आप अपनी गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं, तो अपनी गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी वाली नंबर प्लेट जरूर लगवा लें। वरना कुछ समय पहले आए मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार 10 हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा। तो चलिए जानते हैं कि आप घर बैठे ही कैसे ये नंबर प्लेट ऑर्डर कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें? - फोटो : istock
मंगवाना चाहते हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तो ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आपकी गाड़ी पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है, तो ऐसे में इसे घर बैठे ही ऑर्डर कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आप देखेंगे जहां आपके सामने एक होम पेज खुलेगा, जिस पर आपको नंबर प्लेट पर क्लिक करना है
  • अब अपना राज्य, गाड़ी नंबर और चेसिस नंबर जैसी मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें

4 of 5
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें? - फोटो : istock
स्टेप 3 
  • इसके बाद आपको यहां पर ये जानकारी देनी है कि आप अपने घर पर नंबर प्लेट मंगवाना चाहते हैं या किसी नजदीकी शोरूम में
  • अगर शोरूम में तो वो चुन लें वरना आप घर पर भी मंगवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसे संभालकर रखें
  • फिर तय तारीख पर आपको आपकी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें