फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Booking: कड़कड़ाती ठंड में नहीं जाना पड़ेगा बाहर, घर बैठे ही इन चार तरीकों से बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर

Tue, 27 Dec 2022 04:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर बैठे गैस सिलेंडर मंगवाने के तरीके - फोटो : istock
Online Gas Booking: भले ही पहले गांवों में और कहीं-कहीं शहरों में भी लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पर गैस सिलेंडर के आ जाने से अब ऐसा नहीं होता है, क्योंकि अब लोग गैस वाले चूल्हे पर खाना बनाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के कई फायदे भी हैं। जैसे- समय की बचत, काम जल्दी हो जाता है और मेहनत भी बेहद कम लगती है। पर जब गैस सिलेंडर खत्म हो जाता है तो लोगों को गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के चक्कर तक लगाने पड़ते हैं। क्या आप भी ऐसा करते हैं, अगर हां तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आप चाहें तो घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। तो चलिए उन तरीकों के बारे में जानते हैं जिनसे आप घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर बैठे गैस सिलेंडर मंगवाने के तरीके - फोटो : istock
गैस बुक करने के ये हैं तरीके:-

नंबर 1
  • आप कॉल कर सकते हैं। आप अपनी गैस एजेंसी के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके गैस सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं। अपनी गैस एजेंसी से ये नंबर मांगे और फिर कॉल करने के 24 घंटों के अंदर आपके घर सिलेंडर आ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
घर बैठे गैस सिलेंडर मंगवाने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप एसएमएस से भी अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस एजेंसी का नाम स्पेस डिस्ट्रीब्यूटर का फोन नंबर एसटीडी कोड के साथ स्पेस और अपने शहर आईवीआरएस नंबर पर भेज देना है। फिर आपको गैस सिलेंडर बुकिंग से जुड़ी जानकारी एसएमएस से मिल जाएगी।

4 of 5
घर बैठे गैस सिलेंडर मंगवाने के तरीके - फोटो : Istock
नंबर 3
  • आजकल आप अपना गैस सिलेंडर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के जरिए भी बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सएप में जाकर REFILL लिखना है और फिर इसे मोबाइल 7588888824 नंबर पर भेज देना है। इसके बाद कुछ स्टेप्स को फॉलो करें और आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर बैठे गैस सिलेंडर मंगवाने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 4
  • आप ऑनलाइन तरीके से भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको Mylpg.in वेबसाइट पर जाना होगा और यहां पर अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी डालनी होगी। फिर यूजर नेम, पासवर्ड और मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। इसके बाद आप यहां से भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें