Vehicle RC Transfer Process : पुरानी गाड़ी खरीदना या बेचना जितना रोमांचक होता है, उसके कागजी काम को पूरा करना उतना ही बोरिंग होता है। अक्सर लोग गाड़ी के पैसे लेकर चाबी तो सौंप देते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) को नए मालिक के नाम ट्रांसफर करना भूल जाते हैं। बता दें कि यह एक बड़ी गलती है, जो आपको कानूनी पेंच में फंसा सकती है।
ऐसी स्थिति में अगर गाड़ी आपके नाम पर है और उससे कोई दुर्घटना हो जाती है, तो कानूनी तौर पर आप ही जिम्मेदार माने जाएंगे। बता दें कि अब आरसी ट्रांसफर की प्रक्रिया को काफी हद तक ऑनलाइन और सरल बना दिया गया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि गाड़ी बेचते समय या खरीदते समय आरसी ट्रांसफर कैसे कर सकते हैं और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है।