Compensation For Towing Negligence: शहरों में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस अक्सर 'नो-पार्किंग' में खड़ी गाड़ियों को क्रेन से टो (Tow) कर ले जाती है। मगर अक्सर कुछ वाहन चालक के मन में सवाल रहता है कि अगर टोइंग के दौरान आपकी महंगी गाड़ी का बंपर टूट जाए या पेंट खराब हो जाए, तो जिम्मेदारी किसकी होगी? ऐसे ममालों में अक्सर पुलिस और निजी क्रेन ऑपरेटर पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन कानून के अनुसार, वाहन को सुरक्षित तरीके से ले जाने की पूरी जिम्मेदारी टोइंग एजेंसी की होती है।
अगर लापरवाही के कारण नुकसान हुआ है, तो आप फाइन भरने के बाद कानूनी रूप से इसकी भरपाई का पैसा मांग सकते हैं। उपभोक्ता अदालतों के कई फैसलों ने यह स्पष्ट किया है कि 'गलत पार्किंग' का मतलब यह नहीं है कि अधिकारी आपकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का हक रखते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में आपको तुरंत क्या करना चाहिए और हर्जाना पाने की कानूनी प्रक्रिया क्या है।