Vande Bharat vs Amrit Bharat: भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के दौर में वंदे भारत और अमृत भारत सबसे आधुनिक ट्रेन के लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। जहां वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी प्रीमियम सुविधाओं और अत्याधुनिक 'सेल्फ-प्रोपेल्ड' तकनीक के लिए जानी जाती है, वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस को आम आदमी की सहूलियत और कम बजट में लंबी दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है।
इन दोनों ट्रेनों का उद्देश्य अलग-अलग यात्री वर्गों की जरूरतों को पूरा करना है। रफ्तार के मामले में भी दोनों के बीच तकनीक का बड़ा अंतर है, जो इन्हें एक-दूसरे से काफी अलग बनाता है। आइए इसी के बारे में आसानी से समझते हैं।