फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Tips: घास या हनीकॉम्ब पैड्स? जानें कूलर से ठंडी हवा के लिए कौन सा कूलिंग पैड है बेस्ट

Fri, 01 May 2026 07:08 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Honeycomb vs Grass Pads: अक्सर जब लोग नया कूलर खरीदने जाते हैं तो उनके दिमाग में सवाल रहता है कि वो हनीकॉम्ब वाला खरीदें या घास वाला कूलर खरीदें। आइए इस लेख में समझते हैं कि इन दोनों में कौन सा कूलिंग पैड आपके लिए बेस्ट है?
विज्ञापन
1 of 5
आपके कूलर के लिए कौन सा कूलिंग पैड्स बेस्ट है? - फोटो : AI
Best Cooling Pads For Cooler: गर्मियों के मौसम में कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए उसमें लगे 'कूलिंग पैड्स' की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। अक्सर लोग नया कूलर खरीदते समय या पुराने कूलर की मरम्मत करवाते समय इस दुविधा में रहते हैं कि लकड़ी की घास का इस्तेमाल करें या आधुनिक हनीकॉम्ब पैड्स वाला कूलर खरीदें। 

जहां घास वाले पैड्स कीमत में सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं, वहीं हनीकॉम्ब पैड्स अपनी लंबी उम्र और बेहतर कूलिंग तकनीक के लिए जाने जाते हैं। सही चुनाव आपकी जरूरत और कूलर के रख-रखाव की क्षमता पर निर्भर करता है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आपके कूलर के लिए कौन सा कूलिंग पैड्स बेस्ट है? - फोटो : अमर उजाला
घास वाले पैड्स की खासियत
  • लकड़ी की घास काफी सस्ते होते हैं और किसी भी स्थानीय बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।
  • इनमें हवा के गुजरने के लिए ज्यादा जगह होती है, जिससे शुरुआत में हवा का प्रवाह काफी तेज महसूस होता है।
  • इन्हें आप खुद भी बदल सकते हैं, हालांकि बेहतर कूलिंग के लिए इन्हें हर साल बदलना जरूरी होता है।
विज्ञापन

3 of 5
आपके कूलर के लिए कौन सा कूलिंग पैड्स बेस्ट है? - फोटो : Adobe stock
हनीकॉम्ब पैड्स के आधुनिक फायदे
  • ये पैड्स सेल्युलोज कागज से बने होते हैं और सही रख-रखाव के साथ 3 से 5 साल तक आसानी से चलते हैं।
  • इनकी बनावट मधुमक्खी के छत्ते जैसी होती है, जो पानी को ज्यादा देर तक सोखकर रखती है और हवा को अधिक ठंडा करती है।
  • इन्हें बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती और ये घास के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ होते हैं।

4 of 5
आपके कूलर के लिए कौन सा कूलिंग पैड्स बेस्ट है? - फोटो : Adobe stock
दोनों के बीच मुख्य अंतर
  • हनीकॉम्ब पैड्स पानी को सोखकर रखते हैं, जिससे वे लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं।
  • घास में जल्दी धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जबकि हनीकॉम्ब पैड्स को साफ करना और धोना अधिक आसान होता है।
  • हनीकॉम्ब पैड्स की शुरुआती कीमत घास के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन लंबे समय के लिए चलता है इसलिए ये सस्ते पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपके कूलर के लिए कौन सा कूलिंग पैड्स बेस्ट है? - फोटो : Freepik
आपके लिए कौन सा है बेस्ट?
  • आपकी कूलर के लिए इनमें से क्या अच्छा है ये सबसे पहले तो आपके कूलर के बनावट पर निर्भर करता है।
  • अगर आपके कूलर में हनीकॉम्ब पैड्स लगाने की जगह है तो आपको हनीकॉम्ब पैड्स ही लगाने चाहिए।
  • वहीं अगर आप कम बजट में तत्काल समाधान चाहते हैं, तो घास वाले पैड्स एक अच्छे और पारंपरिक विकल्प हैं।
  • अगर आप बार-बार पैड्स बदलने के झंझट से बचना चाहते हैं और ज्यादा ठंडक चाहते हैं, तो हनीकॉम्ब पैड्स ही आपके बेहतर विकल्प है।
  • आमतौर पर लोहे के बड़े कूलर में घास और फाइबर के आधुनिक कूलर में हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल ज्यादा कारगर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें