फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन वीक में सिर्फ इतने किराये में घूम आइए खूबसूरत सिक्किम, IRCTC लाया है टूर पैकेज

Mon, 03 Feb 2025 06:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिक्किम भारत के उत्तर पूर्व में बसा एक छोटा सा राज्य है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के लिए यह राज्य देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
IRCTC Sikkim Tour Package: 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आप इस वैलेंटाइन वीक में किसी शानदार जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत सिक्किम में घूमने का मौका मिल रहा है। सिक्किम भारत के उत्तर पूर्व में बसा एक छोटा सा राज्य है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के लिए यह राज्य देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जाना जाता है। सिक्किम की हरी भरी घाटियां यहां की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। सिक्किम की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन वीक में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत खूबसूरत सिक्किम में घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम LTC SIKKIM AIR PACKAGE है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड EHA071 है। इस पैकेज के तहत आपको 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिम्पोंग घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। 

4 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 8 फरवरी, 2025 को कोलकाता से हो रही है। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 50,950 रुपये है। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,350 रुपये है। टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHA071 पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें