फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaKumbh 2025: इस महीने होने वाला है महाकुंभ का समापन, आप भी करना चाहते हैं स्नान तो ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट

Mon, 03 Feb 2025 05:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MahaKumbh Train: प्रयागराज में महाकुंभ के लिए हर रोज एक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो जान लें कि इस महीने महाकुंभ का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेनें। - फोटो : Amar Ujala
Prayagraj MahaKumbh Train: संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों सभी की नजरें टिकी हुई हैं। हर रोज यहां श्रद्धालु आ रहे हैं और स्नान कर रहे हैं। आस्था के इस महाकुंभ में साधु-संत ही नहीं बल्कि आम आदमी भी आस्था की डुबकी लगा रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग यहां अपनी गाड़ियों से, फ्लाइट लेकर या फिर ट्रेनों से पहुंच रहे हैं। ऐसे में बात अगर ट्रेनों की करें तो रोजाना लाखों लोग ट्रेनों से सफर कर रहे हैं और महाकुंभ पहुंच रहे हैं।

इसलिए अगर आप भी महाकुंभ में ट्रेन के जरिए जाना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप अपने मोबाइल से या कंप्यूटर से ही खुद ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं आप...
विज्ञापन

2 of 5
महाकुंभ में पांटून पुल से गुजरते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ का इस महीने हो जाएगा समापन
  • प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हुई और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। 2 महीने से भी ज्यादा चलने वाले इस आयोजन में अब तक करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं और आने वाले दिनों में अभी और श्रद्धालुओं के पहुंचने का उम्मीद की जा रही है। इसलिए अगर आप भी बचे हुए दिनों में महाकुंभ ट्रेन से जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेनें। - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट:-

स्टेप नंबर 1
  • अगर आप भी प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है या आप एप पर भी जा सकते हैं
  • यहां पर जाकर आपको लॉगिन करना है और फिर आपको वो ट्रेन चुननी है जिससे आप सफर करना चाहते हैं

4 of 5
महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेनें। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
  • अब ट्रेन में आपको अपनी पसंद की क्लास चुननी है जैसे, स्लीपर या एसी आदि
  • इसके बाद आपको पैसेंजर की जानकारी भरनी है जैसे, नाम, उम्र आदि
  • फिर आपको ऑनलाइन मोड से पेमेंट करनी है और इसके बाद आपको ट्रेन टिकट बुक हो जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
न मिले टिकट तो ये भी हैं विकल्प:-
  • अगर आपको प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन टिकट नहीं मिल रही है तो आप टैक्सी बुक करके भी प्रयागराज जा सकते हैं
  • आप रोडवेज की बसों से या प्राइवेट बस के जरिए भी महाकुंभ पहुंच सकते हैं
  • अपने वाहन से भी संगम नगरी पहुंचा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें