How To Protect Pendrive From Virus: आज के समय में ऑफिस का काम हो, स्कूल का प्रोजेक्ट या फिर जरूरी फोटो-वीडियो ट्रांसफर करना हो, हम सभी पेनड्राइव का इस्तेमाल जरूर करते हैं। लेकिन डिजिटल दुनिया में पेनड्राइव के जरिए वायरस फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। अक्सर जब आप अपनी पेनड्राइव को किसी साइबर कैफे, दोस्त या किसी अनजान व्यक्ति के कंप्यूटर में लगाते हैं, तो उस सिस्टम में मौजूद खतरनाक मैलवेयर या वायरस आपकी पेनड्राइव में घुस जाते हैं।
इससे न सिर्फ आपकी जरूरी फाइलें करप्ट या गायब हो सकती हैं, बल्कि जब आप उसे अपने पर्सनल कंप्यूटर में लगाते हैं, तो आपका खुद का सिस्टम भी हैक या खराब हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि किसी दूसरे के पीसी में पेनड्राइव लगाने से पहले और बाद में उसे वायरस से कैसे सुरक्षित रखें।