हम में से अधिकतर लोगों के घरों में फ्रिज होता है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। तेज गर्मी में लोग पानी ठंडा रखने से लेकर फल, सब्जियां, दूध और बचा हुआ खाना सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज का उपयोग करते हैं। हालांकि, कई लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से फ्रिज की कूलिंग कम हो सकती है। इसके अलावा इससे मशीन के जल्दी खराब होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। गर्मियों में फ्रिज पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इस कारण फ्रिज की सही देखभाल करना काफी जरूरी होता है। कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप फ्रिज की लाइफ को आसानी से बढ़ा सकते हैं।