UPI Safety And Security Tips: भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में क्रांति लाने में यूपीआई ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। एक तरफ जहां देश की एक बड़ी आबादी, जो एटीएम से कैश निकालने के बाद संतुष्टि के लिए कई बार कैंसिल बटन पर प्रेस करती है। उनको डिजिटल इकोसिस्टम में लाना एक बहुत बड़ी चुनौति थी। यूपीआई ने इस काम को बखूबी निभाया है। आज के समय भारत में रिकॉर्ड डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं।
यूपीआई ने एक ऐसे लोकतांत्रिक परिवेश की निर्मिती की है, जहां बड़ी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ छोटे-छोटे दुकानदार भी इस सर्विस का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप भी यूपीआई से डिजिटल ट्रांजैक्शन करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। यूपीआई से डिजिटल ट्रांजैक्शन करते समय आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आप एक बड़े फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं -