फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: 1 अगस्त से बदलने जा रहा यूपीआई से जुड़ा यह जरूरी नियम, जरूर जान लें ये बात

Wed, 11 Jun 2025 01:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपीआई से जुड़े नियमों में अक्सर एनपीसीआई द्वारा बदलाव किए जाते रहते हैं। इसी कड़ी में 1 अगस्त से यूपीआई के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। एनपीसीआई द्वारा यूपीआई से जुड़े कुछ तकनीकी नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
UPI - फोटो : AdobeStock
आज के समय देश में करोड़ों लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूपीआई आने के बाद देश के डिजिटल भुगतान की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। यूपीआई तेज, सुरक्षित और रियल टाइम पेमेंट प्लेटफॉर्म है। आज के समय हर रोज करोड़ों की संख्या में लोग यूपीआई से ट्रांजैक्शन कर रहे हैं। यूपीआई की शुरुआत नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा की गई थी। यूपीआई की मदद से आप बैंक डिटेल्स दर्ज किए बिना क्यूआर कोड स्कैन करके या मोबाइल नंबर दर्ज करके संबंधित व्यक्ति के खाते में पैसों को भेज सकते हैं। देश में आज के समय लाखों दुकानदार, सब्जीवाले, ऑटो रिक्शा चालक इस प्लेटफॉर्म का उपयोग लेनदेन करने के लिए कर रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में यूपीआई पेमेंट सिस्टम अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
UPI - फोटो : AdobeStock
यूपीआई से जुड़े नियमों में अक्सर एनपीसीआई द्वारा बदलाव किए जाते रहते हैं। इसी कड़ी में 1 अगस्त से यूपीआई के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। एनपीसीआई द्वारा यूपीआई से जुड़े कुछ तकनीकी नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन

3 of 5
UPI - फोटो : AdobeStock
यूपीआई के तकनीकी नियमों में बदलाव करके यूपीआई सिस्टम पर बढ़ रहे लोड को कम करना है और गैर जरूरी एपीआई रिक्वेस्ट को नियंत्रित करना है। इस बदलाव का असर उन लोगों पर देखने को मिलेगा, जो दिन में बार बार अपने बैंक बैलेंस को यूपीआई एप पर चेक करते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के कई बैंक अकाउंट एक ही मोबाइल नंबर से लिंक हैं। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
UPI - फोटो : AdobeStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बदलाव के बाद दिन में आप केवल 50 बार ही अपने बैंक बैलेंस को यूपीआई एप से चेक कर सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल नंबर से जो बैंक अकाउंट लिंक है उसकी डिटेल 25 बार से ज्यादा नहीं देखी जा सकेगी। 

IRCTC: इतने रुपये में सुविधाजनक ढंग से आईआरसीटीसी कराएगा बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPI - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा ऑटो पेमेंट को लेकर एक और बदलाव होगा। एसआईपी या नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन पेमेंट को आप केवल नॉन पीक ऑवर्स में कर सकेंगे। इसे आप सुबह 10 बजे से पहले कर सकेंगे। वहीं दोपहर में 1 से 5 के बीच और रात के 9:30 बजे के बाद आप इसकी सब्सक्रिप्शन पेमेंट कर सकेंगे।

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें