आज के सयम भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI लेनदेन का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े कारोबारी तक, हर कोई UPI का इस्तेमाल लेनदेन करने के लिए कर रहा है। यूपीआई के लोकप्रिय होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह इसकी आसान प्रक्रिया, चौबीसों घंटे उपलब्धता है। हालांकि, अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर UPI के जरिए एक दिन में अधिकतम कितने रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
कई बार देखने को मिलता है कि जब बड़ी राशि भेजते हैं तो ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, इससे भ्रम की स्थिति बनती है। UPI की लिमिट एनपीसीआई (NPCI) ने तय कर रखी है। अगर आप भी लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप एक दिन में यूपीआई से अधिकतम कितने रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं।