UPI Fraud Safety Tips: आज के समय यूपीआई हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों को आप आसानी से यूपीआई की मदद से पेमेंट कर सकते हैं। यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को काफी आसान बनाने का काम किया है। यूपीआई का उपयोग जिस तेजी से भारत में बढ़ा है, उसी तेजी से यूपीआई से जुड़ी ठगी, साइबर फ्रॉड की घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते वर्षों में यूपीआई फ्रॉड से जुड़ी कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं। जालसाज और साइबर ठग लोगों के मोबाइल पर अंजान लिंक्स भेजकर उनके साथ फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं। अगर आप लेनदेन करने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।