Aandhi Tufan Se Kaise Bache: बीते दिनों में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी तूफान और तेज बारिश हुई है। तेज आंधी तूफान के चलते कई जगहों पर खूब तबाही भी देखने को मिली। आंधी-तूफान का मौसम अपने साथ तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश भी लेकर आता है। हर साल देखने को मिलता है कि कई लोग आंधी में या बिजली गिरने जैसी घटनाओं की वजह से अपनी जान गवां देते हैं। कई बार अचानक से जब तेज आंधी तूफान या बारिश आती है तो लोग उससे बचने के लिए कई बार ऐसी जगहों पर शरण ले लेते हैं, जो कि काफी खतरनाक है। आंधी तूफान में लोग पेड़ों के नीचे, बिजली के खंबों के पास या टिन की छतों के नीचे खड़े हो जाते हैं। इन जगहों पर शरण लेना आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको आंधी तूफान के समय भूलकर भी खड़ा नहीं होना चाहिए।