फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI Alert: यूपीआई पेमेंट के दौरान भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना लग सकती है लाखों की चपत

Fri, 11 Mar 2022 11:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यूपीआई पेमेंट के दौरान भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock
आज के दौर में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। पहले की तरह किसी काम के लिए हमें लंबी-लंबी लाइनें अब लगभग नहीं लगानी पड़ती हैं। मतलब हमारे ज्यादातर काम मोबाइल के जरिए ही हो जाते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो, घर बैठे खाना ऑर्डर करना हो, खरीदारी करनी हो, किसी से बात करनी हो, किसी के साथ गेम खेलना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम हैं, जो हम अपने मोबाइल से मिनटों में कर लेते हैं। ऐसा ही एक काम है किसी को पेमेंट करना। आज के समय में लोग कैश लेकर बेहद ही कम चलते हैं, और लोग यूपीआई पेमेंट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जितना सुविधाजनक हैं उतना ही इसमें चपत लगने का खतरा भी बना रहता है, अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो। आप शायद इस बारे में नहीं जानते होंगे। लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि वो कौन सी गलतियां हैं, जो यूपीआई पेमेंट के दौरान नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि डिजिटलाइजेशन के कारण जिंदगी जितनी आसान हुई है, उतने ही जालसाज काफी एक्टिव हो गए हैं और वो लोगों के साथ यूपीआई के जरिए फ्रॉड कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
यूपीआई पेमेंट के दौरान भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock
कोई रिक्वेस्ट भेजें, तो पिन न डालें
  • कई जालसाज लोगों को ये कहकर चूना लगाते हैं कि आपकी लॉटरी लगी है, तो हम आपको यूपीआई पेमेंट एप पर रिक्वेस्ट भेज रहे हैं और आप वहां इसे स्वीकार कर प्रोसेस करें। इसमें आपको कुछ पेमेंट के साथ पेय का विकल्प मिलता है, और आपसे अपना पिन नंबर डालने के लिए कहा जाता है। लेकिन ऐसा कभी न करें, क्योंकि अगर आपको कोई पैसे भेज रहा है तो ऐसी स्थिति में आपको पिन कभी नहीं डालना होता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके खाते से पैसे कटकर सामने वाले व्यक्ति के पास चले जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यूपीआई पेमेंट के दौरान भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock
पासवर्ड का रखें ध्यान
  • यूपीआई से हमें जब भी पेमेंट करनी होती है, तो हमें चार या फिर छह अंकों का पिन नंबर यानी पासवर्ड डालना होता है। ऐसे में ध्यान ये देना है कि अपने पासवर्ड को स्ट्रांग बनाएं। इसके अलावा न तो इसे किसी के साथ शेयर करें, और समय-समय पर इसे बदलते रहें।

4 of 5
यूपीआई पेमेंट के दौरान भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock
फ्रॉड कॉल से सावधान रहें
  • अमूमन देखा जाता है कि जालसाज बैंक कर्मचारी बनकर ग्राहक को कॉल करते हैं, और उनसे उनका यूपीआई आईडी और पिन नंबर मांगते हैं। लोगों को वो ये कहकर डराते हैं कि आपको अपना पासवर्ड हमारी कॉल के जरिए बदलना होगा, नहीं तो आपकी यूपीआई आईडी बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन लोगों को पता नहीं होता है, वो जालसाजों के बहकावे में आ जाते हैं। लेकिन आपको यहां एक बात ध्यान देनी है कि किसी भी बैंक का कोई भी कर्मचारी कभी भी आपसे ये चीजें नहीं मांगता है और आप अपना पासवर्ड यूपीआई एप के जरिए खुद बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपीआई पेमेंट के दौरान भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock
एप को अपडेट करना भी जरूरी
  • लोग यूपीआई पेमेंट करने के लिए कई अलग-अलग तरह की एप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन साइबर अपराधी आपके मोबाइल में वायरस या किसी अन्य तरीके से आपकी बैंकिंग जानकारी चुराने की कोशिशें करते रहते हैं। ऐसे में आपको अपनी यूपीआई एप को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए। अगर आपके मोबाइल में कोई बग या वायरस आ जाता है, तो कंपनी अपडेशन के जरिए उसे दूर करने की कोशिश करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें