फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Labour Card: इस आसान तरीके से बनवाएं अपना श्रमिक कार्ड, मिलता है कई योजनाओं का सीधा लाभ

Thu, 15 Dec 2022 12:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
UP Labour Card Registration - फोटो : Istock
UP Labour Card: देश में एक बड़ी आबादी श्रमिकों की है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े होने के कारण देश भर में करोड़ों श्रमिकों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उम्र के एक पड़ाव के बाद इन लोगों के जीवन में कई तरह की समस्याएं भी परेशान करने लगती हैं। ऐसे में श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई विशेष योजनाओं को चला रही है। गौरतलब बात है कि इन योजनाओं का लाभ उन्हीं श्रमिकों को मिलता है, जिनका लेबर कार्ड बना हुआ है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहते हैं। ऐसे में आपको अपना लेबर कार्ड बना लेना चाहिए। इसी सिलसिले में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना लेबर कार्ड बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
UP Labour Card Registration - फोटो : Istock
लेबर कार्ड को बनाने के लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद श्रमिक पंजीयन का आवेदन के विकल्प का चयन करें।
विज्ञापन

3 of 5
UP Labour Card Registration - फोटो : Istock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको फॉर्म फिल अप करना है। फॉर्म में आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके जोन और जिले को सेलेक्ट करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आवेदन करें के विकल्प का चयन करें। 

Aadhaar Card: कहीं किरायेदार ने तो नहीं दिया आपको नकली आधार कार्ड, ऐसे करें उसकी वास्तविकता की पहचान

4 of 5
UP Labour Card Registration - फोटो : istock
अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे आपको वेरीफाई करना है। इसके बाद दूसरे फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट के विकल्प का चयन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Labour Card Registration - फोटो : istock
इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से अपना लेबर कार्ड बना सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंपलीट होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भी आएगा।

MF SIP: आर्थिक स्वतंत्रता पाने के लिए इस स्कीम में करें इन्वेस्ट, 7 हजार के निवेश पर मिल सकते हैं 4.9 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें