PM Kisan Yojana: शहरी इलाकों से लेकर दूर-दराज गांवों में रहने वाले लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए देश में कई योजनाएं चल रही हैं। राज्य सरकार के अलावा भारत सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, और अब तक किसानों को 12वीं किस्त मिल चुकी है। ऐसे में सभी 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले आपको अपने स्टेटस में एक मैसेज चेक करना है। अगर आपको ये मैसेज नजर आ रहा है जिसके बारे में आप आगे जानेंगे, तो यानी आपको 13वीं किस्त मिलेगी। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...