फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP FTS Yojana: इस योजना के तहत छात्रों को मुफ्त में मिल रहे हैं टैबलेट और स्मार्टफोन, जानें कौन-कौन उठा सकता है लाभ

Mon, 16 May 2022 12:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
UP Free Tablet Smartphone Yojana - फोटो : Pixabay
UP Free Tablet Smartphone Yojana: आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम उत्तर प्रदेश फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना है। इस स्कीम का उद्देश्य प्रदेश में रह रहे छात्रों को मुफ्त में स्मार्टफोन और टैबलेट को प्रदान करना है, ताकि उसके जरिए छात्र अपने आगे की शिक्षा को प्राप्त कर सकें। इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 हजार करोड़ रुपये का एक खास बजट का भी निर्धारण किया है। इस योजना के तहत 1 करोड़ छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट से लाभान्वित करना है। इस स्कीम का लाभ पाने के बाद नौकरी ढूंढने में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट का लाभ पाकर युवा इंटरनेट के जरिए अपनी किसी स्किल को डेवलप कर सकते हैं। इससे उन्हें भविष्य में जॉब मिलने में काफी आसान होगी। मुफ्त टैबलेट वा स्मार्टफोन पाकर छात्र किसी नौकरी के लिए तैयारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
UP Free Tablet Smartphone Yojana - फोटो : Pixabay
इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि आखिर कौन कौन लोग उत्तर प्रदेश मुफ्त टैबलेट स्मार्टफोन योजना का लाभ उठा सकते हैं? और इस योजना को लेकर पात्रता क्या है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

3 of 6
UP Free Tablet Smartphone Yojana - फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश मुफ्त टैबलेट स्मार्टफोन योजना का लाभ प्रदेश में जो छात्र ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और टेक्निकल की पढ़ाई कर रहे हैं, वो उठा सकते हैं। इसके अलावा मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन पॉलिटेक्निक, मेडिकल, पैरामेडिकल, कौशल विकास की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों को भी मिलेंगे।

4 of 6
UP Free Tablet Smartphone Yojana - फोटो : istock
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इस योजना को खासतौर पर उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
UP Free Tablet Smartphone Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए जो छात्र आवेदन कर रहे हैं। उसने हाल ही में 10वीं या 12वीं किया हो। दोनों ही क्लास में छात्र के अच्छे नंबर का आना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UP Free Tablet Smartphone Yojana - फोटो : iStock
योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, दसवीं और 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और मोबाइल नंबर शामिल हैं। अगर आप तय किए गए इन निश्चित मानदंडों को पूरा करते हैं। इस स्थिति में आप आसानी से उत्तर प्रदेश फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन योजना का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें