वेडिंग कार्ड स्कैम
- फोटो : AI
निजी जानकारी न करें साझा
इसके अलावा वीडियो कॉल पर किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें। अपना मोबाइल नंबर, पता, बैंक से जुड़ी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या किसी अकाउंट की जानकारी बताने की जरूरत नहीं है। याद रखें, ओटीपी जैसी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। अगर सामने वाला किसी लिंक पर क्लिक करने, कोई ऐप डाउनलोड करने या स्क्रीन शेयर करने के लिए कहे तो ऐसा बिल्कुल न करें। कई बार लोग मदद या किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर सामने वाले से ऐसी चीजें करवाने की कोशिश करते हैं।