फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Karam Yogi Mandhan Yojana: इस योजना के तहत लाभार्थी को हर महीने मिलती है 3 हजार रुपये की पेंशन, जानें आवेदन के नियम

Sat, 26 Feb 2022 05:17 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना की पात्रता - फोटो : PIXABAY
देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार समय समय पर नई योजनाएं चलाती रहती है। इन योजनाओं के तहत कई पेंशन स्कीम्स चलाई जा रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक सरकारी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए हर महीने आपको सरकार की ओर से 3 हजार रुपये मिलेंगे यानी आपको पूरे साल में 36 हजार रुपये का फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है? इस सरकारी स्कीम का नाम प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना है, जिसके तहत हर महीने आपको 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। दरअसल, इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। पीएम कर्म योगी मानधन योजना के तहत देश के छोटे दुकानदार, व्यापारी व कारोबारी जो जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड हैं साथ ही जिनका टर्नओवर 1.5 करोड़ तक है इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसका फायदा आप 18 साल से 40 साल के बीच में ले सकते हैं। वहीं 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना की पात्रता - फोटो : Istock
  • प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना के तहत लाभार्थी को पेंशन के रूप में मिलने वाली राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। ऐसे में लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए ये धनराशि तब ही खाते में पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना की पात्रता - फोटो : pixabay
  • वहीं इस योजना में आवेदन करने के लिए नियम की बात की जाए तो इस योजना में केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जो भारत में ही कारोबार या व्यापार करते हैं। वहीं इस योजना का लाभ भारत से बाहर व्यापार करने वाले छोटे कारोबारी या व्यापारी नहीं उठा सकते है।

4 of 5
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना की पात्रता - फोटो : pixabay
  • वहीं इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होगी और आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसके साथ ही जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासपोर्ट साइज के फोटो की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना की पात्रता - फोटो : pixabay
  • आवेदन कर्ता सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ नजदीकी सेवा केंद्र पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आपको एक ऑनलाइन फॉर्म फिल करना होगा और आपके सभी डॉक्युमेंट भी देने होंगे। इसको जमा करने के बाद आप इस योजना से जुड़ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें