Ayushman Card Benefits: भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इस कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। इसी क्रम में अब भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी इस स्कीम से जोड़ने का एलान किया है। हालांकि, इस बात की चर्चा काफी पहले से थी जिसका एलान हो भी गया। ऐसे में अगर आप भी इस कैटेगरी में आते हैं और लाभ लेना चाहते हैं तो पहले आपको इसके लिए आवेदन करना होता है यानी आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...