फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robots: ये हैं दुनिया के सबसे मशहूर रोबोट्स, किसी को मिली है नागरिकता, तो कोई कर रहा टूरिज्म इंडस्ट्री में काम

Tue, 25 Apr 2023 01:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
World Most Famous Humanoid Robots 2023 - फोटो : Social Media
World Most Famous Humanoid Robots 2023: तकनीक के क्षेत्र में जिस तेजी से उन्नति हो रही है। उसका आने वाले समय में हमारे जीवन पर एक गहरा असर पड़ने वाला है। अब हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में प्रवेश कर चुके हैं। आने वाले समय में रोबोटिक्स का बहुत बड़ा रोल सोसायटी में होना वाला है। इंडस्ट्रीज, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में इसका बढ़चढ़ कर उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा न्यूक्लियर पावर प्लांट से लेकर कोल माइनिंग जैसे खतरनाक कामों में भी इनको उपयोग में लाया जाएगा। स्पेस एक्स्पलोरेशन में भी इनका बड़ा उपयोग होने वाला है। ऐसे में दुनिया भर में बड़े पैमाने पर ह्यूमनॉयड रोबोट्स को बनाने की शुरुआत हो चुकी है। इन ह्यूमनॉयड रोबोट्स को कैसे बेहतर किया जा सकता है? इस पर कई देश बड़े पैमाने पर रिसर्च कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन लोकप्रिय ह्यूमनॉयड रोबोट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा मशहूर हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
World Most Famous Humanoid Robots 2023 - फोटो : Istock

सोफिया (Sofia)

सोफिया की गिनती दुनिया के एडवांस ह्यूमनॉयड रोबोट्स में की जाती है। सोफिया को 2016 में हांगकांक की कंपनी हैंसन रोबोटिक्स ने बनाया था। सोफिया इंसानों की तरह ही देख, सुन और व्यवहार कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
World Most Famous Humanoid Robots 2023 - फोटो : Social Media
सोफिया दुनिया की पहली ऐसी रोबोट है, जिसे सऊदी की नागरिकता मिली हुई है। सोफिया एडवांस रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली ह्यूमनॉयड रोबोट है। 

4 of 5
World Most Famous Humanoid Robots 2023 - फोटो : Social Media

जुनको चिहिरा

जुनको चिहिरा को जापान की कंपनी तोशिबा ने बनाया है। यह ह्यूमनॉयड रोबोट भी इंसानों की तरह व्यवहार कर सकती है। वर्तमान समय में यह रोबोट जापान की टूरिज्म इंडस्ट्री में काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
World Most Famous Humanoid Robots 2023 - फोटो : Social Media

जिया जिया 

यह चीन का पहला ह्यूमनॉयड रोबोट है। इस रोबोट के फेशियल एक्सप्रेशन काफी शानदार है। इसके अलावा बातचीत करते समय जिया जिया के जेस्चर भी काफी अच्छे होते हैं। इस रोबोट का निर्माण यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की रिसर्च टीम ने किया था। यह चीन का पहला ह्यूमनॉयड रोबोट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें