Free Aadhaar Card Document Updation: आधार पहचान का प्रमाण है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ लेने से लेकर कई दूसरी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जा रही है। ऐसे में इस कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। इसके अलावा कई दूसरे दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड में हमारी डेमोग्राफिकल और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि आधार कार्ड में अगर कोई गलत डिटेल्स दर्ज हो जाए। इस स्थिति में उसको अपडेट करने के लिए हमें नामांकन केंद्र पर जाकर शुल्क देना होता है। वहीं हाल में यूआईडीएआई ने अपने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है कि आधार डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। यह काम बिल्कुल मुफ्त होगा।