आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कई कार्यों को करवाने में आधार कार्ड उपयोग में आता है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आप सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा आज के समय आधार कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय मामलों में भी कई जगहों पर किया जा रहा है। ऐसे में इस डॉक्यूमेंट की काफी उपयोगिता है। अगर आपका आधार कार्ड कहीं गुम या खो जाए, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यही नहीं इसके जरिए आपके साथ साइबर अपराध को भी अंजाम दिया जा सकता है। ऐसे में आधार कार्ड के गुम या चोरी होने की स्थिति में कुछ काम तुरंत करने चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपके साथ एक बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं -