फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UIDAI: आधार सेवा केंद्र पर एजेंट मांग रहा है आपसे ज्यादा पैसे, तो ऐसे करें उसकी शिकायत

Fri, 19 Aug 2022 10:18 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
Aadhaar Card: आधार कार्ड आने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट तेजी से लाभार्थी तक पहुंच रहा है। आज आधार कार्ड का उपयोग नौकरी से लेकर वित्त से जुड़े कई जरूरी कामों के लिए किया जा रहा है। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आज देश भर में एक बड़ी आबादी के पास आधार कार्ड है। वहीं अगर आपके आधार कार्ड में किसी प्रकार की गलती हो जाए, तो आप नामांकन केंद्र पर जाकर आसानी से उसे ठीक करा सकते हैं। यूआईडीएआई द्वारा तय की गई फीस का भुगतान करके आप आसानी से अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। हालांकि, कई मर्तबा आधार सेवा केंद्र पर बैठा एजेंट तय की गई फीस से ज्यादा पैसों की मांग करता है। अगर आपके आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र पर बैठा एजेंट ज्यादा पैसे मांग रहा है। ऐसे में आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
यूआईडीएआई द्वारा आधार के डेमोग्राफिक डाटा को अपडेट करने के लिए 50 रुपये निश्चित किए गए हैं। वहीं अगर आप अपने आधार कार्ड पर बायोमेट्रिक डाटा को अपडेट करते हैं। ऐसे में आपसे 100 रुपये चार्ज किए जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
वहीं अगर आधार सेवा केंद्र पर बैठा अधिकारी आपसे तय की गई फीस से ज्यादा पैसों की मांग करता है। ऐसे में आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके अपनी कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं। आपके द्वारा ंकंप्लेंंट दर्ज करने के बाद फौरन एक्शन लिया जाएगा। 

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
आप यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट resident.uidai.gov.in/file-complaint पर विजिट करके भी आधार कार्ड से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको EID नंबर के साथ समय और तारीख का जिक्र करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपको अपनी मेल आईडी, पोस्टल पिन और अन्य जानकारी को फिल करना है। अब आपको स्क्रीन पर दिख रहे बॉक्स में अपनी शिकायत लिखकर कैटेगरी का चयन करना है। इसके बाद कैप्चा फिल करके सबमिट के विकल्प का चयन करें। इस प्रोसेस को करके आप आसानी से अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें