आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसका उपयोग कई सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कामों में किया जाता है। इसके अलावा कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं अगर आधार कार्ड खो जाए, तो कई तरह की दिक्कतों का सामना हम लोगों को करना पड़ता है। हालांकि, आप आधार नंबर और एनरोलमेंट आईडी की मदद से अपने आधार कार्ड को दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं कई मर्तबा आधार कार्ड खो जाने के बाद आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी के न होने पर कई लोग परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना आधार नंबर और एनरोलमेंट आईडी के अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -