देश में आज के समय भी कई लोग ऐसे हैं, जो कच्चे मकान में रह रहे हैं। ऐसे में गरीब लोगों के घर के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण और खास स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। अब तक लाखों लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपना घर बनवा चुके हैं। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। केंद्र सरकार की यह योजना जरूरतमंद लोगों को पक्का घर दिलाने में मदद कर रही है। इस योजना के अंतर्गत अगर आप घर खरीदते समय लोन ले रहे हैं, तो उसमें भी आपको सब्सिडी मिलती है।