फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: क्या पति-पत्नी और बच्चे एक साथ ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानिए नियम

Sun, 15 Dec 2024 06:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पति-पत्नी और बच्चे एक साथ आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
Ayushman Bharat Yojana: भारत में आज भी करोड़ों लोग ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। पैसों के अभाव के कारण ये लोग अपनी गंभीर बीमारियों का सही ढंग से इलाज नहीं कर पाते हैं। इस कारण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरने वाले लोगों की संख्या भारत में काफी अधिक है। यह देश की एक गंभीर समस्या है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ साल पहले आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक बेहतरीन और शानदार स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ लेकर देश के गरीब लोग 5 लाख तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
देश में अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पति-पत्नी और बच्चे एक साथ आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं? क्या इसको लेकर किसी प्रकार की लिमिट तय की गई है कि परिवार में कितने सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं? अगर आप इस विषय में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे। 

House Construction: घर बनवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, हो सकती है लाखों रुपये की बचत
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक परिवार में कितने लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं? इसे लेकर किसी प्रकार की कोई लिमिट तय नहीं की गई है। इस बारे में कोई विशेष जानकारी भी नहीं दी गई है। आपके परिवार में जो लोग पात्र हैं, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Bike Tips: सर्दियों में चला रहे हैं बाइक, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। इस दौरान अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर जाएं। जन सेवा केंद्र पर बैठा एजेंट दस्तावेजों की मदद से आपकी पात्रता की जांच करेगा।

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 19वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं, तो इस स्थिति में एजेंट आपका प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर देगा। आवेदन के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाएगा। इसकी सहायता से आप आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

Year Ender 2024: साल 2024 में महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की ये शानदार योजनाएं, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें